सैदपुर क्रय केंद्र पर शुरू हुई गेहूं की खरीद, पहले पहुंचने वाले किसान विवेक सिंह का प्रभारी ने माल्यार्पण कर किया स्वागत





सैदपुर। खाद्य विभाग के विपणन शाखा द्वारा संचालित सैदपुर केन्द्र पर मंगलवार को सीजन सत्र के पहले दिन मुड़ियार निवासी समाजसेवी और किसान विवेक सिंह ने अपने गेहूं की तौल कराई। पहले किसान के रूप में पहुंचने पर किसान विवेक सिंह का केंद्र प्रभारी राजीव सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही गेहूं के क्रय केंद्र का आज शुभारंभ किया गया। केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रूपए प्रति कुंतल के हिसाब से मिलेगा। कहा कि गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से 15 जून तक चलेगी। सभी किसान समय रहते अपने गेहूं की तौल केंद्र पर करा लें। वहीं किसान विवेक सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को गेहूं का काफी बेहतर समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र पर लाकर उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर किसान पंकज यादव, मिथिलेश यादव, वीरेंद्र यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मनबढ़ दुष्कर्मी हुआ गिरफ्तार, नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर बाहर आते ही घर में घुसकर महिला को बनाया शिकार
गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 40 किलो गांजा बरामद, गैंगस्टर समेत 4 गिरफ्तार >>