पॉक्सो का आरोपी व एक शातिर बदमाश अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, दोनों गए जेल





खानपुर। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो के आरोपी व तमंचे के साथ एक बदमाश को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चेकिंग के दौरान बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रासिंग पर एक संदिग्ध को धर दबोचा। उसके पास से अवैध तमंचा व 3 कारतूस मिले। उसने अपना नाम रोहित गोस्वामी बाबा पुत्र घूरहु निवासी ग्राम भगवानपुर हरौड़ा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ बताया। वहीं दूसरी सफलता पॉक्सो के फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के रुप में मिली। बिहारीगंज डगरा स्थित लाखा मार्ट के पास से पुलिस ने सूचना के आधार पर बदमाश को पकड़ लिया। उसने अपना नाम विशाल कुमार पुत्र शिवभजन राम निवासी अमुवारा खानपुर बताया। उसके ऊपर नाबालिग से दुष्कर्म के कारण पॉक्सो में मुकदमा दर्ज था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मौसम बना जानलेवा, आकाशीय बिजली गिरने से कच्चे मकान में दबकर छात्र की दर्दनाक मौत, खानपुर में पेड़ गिरने से दम्पति घायल
बिहारीगंज बाजार में ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव ने किया निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ >>