दर्शनार्थियों के लिए काल बना फोरलेन, गंगा स्नान करने जा रही वृद्धा को कार ने रौंदा, हालत गंभीर





औड़िहार। वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर औड़िहार त्रिमुहानी के पास तेज रफ्तार कार ने एक वृद्ध महिला को रौंद दिया। जिसके चलते वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए फौरन जौहरगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। औड़िहार निवासिनी 90 वर्षीय दुर्गा देवी प्रतिदिन गंगा स्नान करने के लिए आदित्य बिड़ला घाट जाती हैं। सुबह पैदल ही वह फोरलेन पार करके घाट की तरफ जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गयीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से फोरलेन बना है, दर्शनार्थियों के लिए काल बन गया है। फोरलेन से सटा हुआ ही बाराह तीर्थ स्थल का सम्पर्क मार्ग है। ऐसे में सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन गंगा स्नान तथा दर्शन पूजन के लिए फोरलेन को पार करते हैं। चौड़ी सड़क तथा तेज रफ्तार के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं की जान हर दिन जोखिम में रहती है। लगभग एक सप्ताह पूर्व औड़िहार निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा गंगा स्नान जाते हुए डीसीएम के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी के कुछ दिन पूर्व इसी त्रिमुहानी पर दो कारों की भिड़ंत में महिला घायल हो गयी। स्थानीय रणविजय सिंह, अंकित सिंह, भरत सिंह आदि लोगों ने मांग किया कि यहां पर फुट ओवरब्रिज बनवाया जाए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर के तीरंदाजों ने सोनभद्र में बढ़ाया जिले का नाम, केंद्रीय मंत्री ने पहनाया मेडल
यहां दर्शन पूजन करने से काल को भी टाल देती हैं इस स्थान की देवियां, बेहद अद्भुत हैं प्रतिमाएं >>