बदमाशों ने महिला के गले से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन, नहीं लगा सुराग





नंदगंज। स्थानीय बाजार स्थित मुन्नन सिंह गली में बाइक सवार दो चेन स्नेचरों ने महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद बदहवास महिला ने शोर मचाया तो लोग जुटे। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। धरींकला निवासी प्रमोद यादव अपनी पत्नी सीमा के साथ नंदगंज बाजार में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार की शाम सीमा बाजार से व्रत सामग्री, फल, सब्जी आदि लेकर वापस लौट रही थी। इस बीच मुन्नन सिंह गली में बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से सीमा के गले से सोने की की चेन छीन ली। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों बदमाश बाजार की तरफ भाग गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित महिला ने बताया कि सोने का चेन डेढ़ भर का था। जिसकी कीमत 90 हजार रुपये थी। उसने थाने में तहरीर दी। इधर इस तरह की बढ़ती घटनाओं से महिलाओं में भय का माहौल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वासंतिक नवरात्रि पर दुर्गा शीतला मंदिर में पूरी रात हुआ देवी जागरण, देवी गीतों पर झूमा नगर
खानपुर में सड़क किनारे लावारिस हाल में मिला अधेड़ का शव, परिजनों में मचा कोहराम >>