अधिवक्ता पर हमला करने पर सिविल बार ने पारित किया प्रस्ताव, की कार्रवाई की मांग





सैदपुर। नगर स्थित मुंसफी के अधिवक्ता पर मनबढ़ों द्वारा हमला किए जाने के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पारित करते हुए बताया कि सिविल बार के सदस्य भीमापार निवासी रमेश चंद्र यादव शुक्रवार की सुबह टहलने निकले थे। इस बीच जोगीवीर बाबा के पास मनबढ़ों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस बात की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा हम धरना प्रदर्शन करेंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : धूमधाम से मना भैया दूज व चित्रगुप्त जयंती, लोगों ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
कुवैत में गोल्ड मेडल जीतने वाले आकाश यादव का शनिवार को होगा आगमन, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत >>