देवकली : दो ब्लॉककर्मी हुए सेवानिवृत्त, समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई





देवकली। क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां ग्राम पंचायत अधिकारी डीपी शास्त्री व लेखाकार दिवाकर पाण्डेय के सेवानिवृत होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में भव्य विदाई सम्मान समारोह आयोजित हुआ था। इस दौरान सहकर्मियों व अधिकारियों ने दोनों कर्मियों को अंगवस्त्रम्, रामचरित मानस, घड़ी, टॉर्च, छड़ी समेत स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। खण्ड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि सेवानिवृत होने के बाद सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है। दोनों कर्मियों ने अपनी मृदुभाषिता व कार्यशैली के बदौलत लोगों के दिलों में जगह बनाई थी और वो काफी लोकप्रिय थे। उनसे सभी को सीख लेनी चाहिए। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने कहा कि नौकरी के बाद सेवानिवृत्त होना नियम है। लेकिन वास्तव में वो कर्मचारी भाग्यशाली होता है, जिसके सेवानिवृत होने के पश्चात लोग याद करते हैं। कहा कि मेरे दादा स्व. रामधारी पहलवान चार दशक तक ब्लाक प्रमुख रहे। आज उनके हमारे बीच न होने के बावजूद उनकी लोकप्रियता बरकरार है। इस मौके पर एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित वर्मा, आशुतोष सिंह, वीरेन्द्र यादव, दुर्गेश यादव, अशोक कुमार, शैलेश कुमार, मनोज कुमार चौबे, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, राजकुमार, लालबहादुर, अनिल कुमार, शिवराज यादव, संदीप यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि, जिपं सदस्य खेदन यादव ने बताया लोकतंत्र का सच्चा सिपाही
फिल्मी अंदाज में हुई दुस्साहसिक लूट के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, ग्राहक सेवा केंद्र व व्यापारियों में डर का माहौल >>