भाकियू भानु के जिला उपाध्यक्ष बने हर्षित





करण्डा। क्षेत्र के देवचन्दपुर निवासी हर्षित सिंह को भारतीय किसान यूनियन भानु का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। हर्षित को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल है। हर्षित ने बताया कि ये संगठन भानुप्रताप सिंह का है और वो इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बताया कि जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह वेदू के नेतृत्व में जनपद के किसानों की समस्याओं का समाधान उनका लक्ष्य है। कहा कि किसानों की मूलभूत समस्याओं के लिए सरकार से वार्ता करके दूर कराया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< यूपी में भाजपा के बहुमत पर समर्थकों ने की आतिशबाजी
कार व ट्रक की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र समेत 3 की हालत नाजुक >>