चंपारण-वाराणसी किसान पदयात्रा के सफल होने पर आभार व्यक्त करने सिधौना पहुंचे पूर्व विधायक व पूर्व विस अध्यक्ष





खानपुर। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में बीते दिनों बिहार के चंपारण से चली किसान पदयात्रा के सफल होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी व मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम व कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य व पूर्व विधाय बीआर पाटिल सिधौना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूर्व एमएलसी रामकरन यादव की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डॉ सुनीलम ने बताया कि कृषि के तीनों काले कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर चंपारण से वाराणसी तक पदयात्री किसानों के मददगारों, सहयोगियों और समर्थकों का आभार प्रकट करने के लिए हम सभी लोगों से मिल रहे हैं। इस दौरान पूर्व एमएलसी डॉ विजय यादव ने बताया कि किसानों के मुद्दे पर पूरा देश एकजुट है। कृषि प्रधान देश में किसानों की सुख-सुविधा और व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों को हर सम्भव मदद की जा रही है। बीआर पाटिल ने सभी पदयात्रियों को गाजीपुर में मिले अपार सहयोग समर्थन और सेवाभाव पर कृतज्ञता व्यक्त किया। इस मौके पर राहुल यादव, पूर्व प्रधान अजय यादव, डॉ जय यादव, दीना यादव, कमलेश यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुलिस की लगातार छवि बिगाड़ रहे कुछ पुलिसकर्मी, सरेराह युवक को पीटने पर हुआ विवाद, थाने पहुंचे लोग
100 करोड़ वैक्सीनेशन पर स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित, विपक्ष के फैलाए अफवाहों पर भाजपा नेता ने जमकर फटकारा >>