नंदगंज : सम्पूर्ण समाधान दिवस में जुटी भीड़, 16 में से 3 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण





नंदगंज। स्थानीय थाने में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सैदपुर के नायब तहसीलदार राहुल सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा गौरव सिंह के निर्देशन में दोपहर 2 बजे तक कुल 16 प्रार्थना-पत्र आए थे। जिसमें 2 राजस्व विभाग तथा 1 पुलिस विभाग सहित कुल 3 समस्याओं का निस्तारण किया गया। शेष 13 प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए उनके सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि वाद व समस्या लेकर आए फरियादी के साथ कई अन्य लोग भी आए थे, जिससे परिसर में भीड़ जमा हो गई थी। प्रार्थना-पत्रों पर कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने शैलेश, समर्थकों ने दी बधाई
डीटी पैसेंजर ट्रेन को दिन में तीन फेरा चलाने के लिए ग्रामीणों ने किया अनोखा प्रदर्शन, ताली व थाली बजा रेलमंत्री से की मांग >>