पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनी 77वीं जयंती, कांग्रेसी नेताओं ने गिनाए स्व. गांधी के देशहित के काम





सैदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भीमापार स्थित न्याय पंचायत भवन पर मनाई गई। इस दौरान पूरे गांव में प्रभातफेरी निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री के भारत के प्रति योगदानों के बारे में बताया गया और वर्तमान सरकार की कमियां दिखाई गईं। इसके पूर्व स्व. गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला महासचिव राघवेंद्र कुमार ने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया को आईटी व संचार के क्षेत्र में अपनी ताकत दिखा रहा है तो इसकी एकमात्र वजह पूर्व प्रधानमंत्री ही हैं। इस मौके पर हनीफ, रामदास निषाद, संजय कुमार, इंद्रमन यादव, बाबूराम, चंद्रदेव, राजबहादुर, दीनानाथ, शिवधनी आदि रहे।

जखनियां। इसी क्रम में स्थानीय कस्बे में भी कांग्रेस द्वारा भारत रत्न व संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 77वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि गांव का पैसा गांव पर ही खर्च हो, इसके लिए जवाहर रोजगार योजना की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री ने की थी। आज हर गांव में खड़ंजा, रास्ता, नाली, आने-जाने के अनेक सुविधाएं उनकी ही देन हैं। कहा कि वो हमेशा देश के चौमुखी विकास की सोच रखते थे। वोट देने की उम्र को 21 से 18 साल किया। कहा कि उनके लिए देश ही सर्वोपरि था। देश की संप्रभुता, एकता, अखंडता व धर्म निरपेक्षता पर जीते जी आंच नहीं आने दिया। इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर सर्वानंद चौबे, बृजेश कुमार गौतम, मोहन राजभर, अरुण कुमार लाल, अजय शंकर पाठक, संबित राम, राजकुमार पांडेय, सुरेंद्र राम, श्रीपति राम, किशोरी सोनकर, रामजतन गुप्ता आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< एक झटके में उजड़ गई मुनेश की दुनिया, किशोरी बेटी के साथ वृद्ध पिता ने भी एक झटके में छोड़ दिया साथ, मचा कोहराम
सैदपुर : 15 गोवंशों को लेकर बिहार जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार >>