कांग्रेस द्वारा स्थापित संस्थाओं को औने-पौने दाम पर बेच रही मोदी सरकार - देवनारायण





जखनियां। स्थानीय जखनियां गोविंद स्थित सर्वदलीय कार्यालय पर गुरूवार को कांग्रेस ने चौपाल लगाई। जिसमें कांग्रेस के नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि अब एकमात्र कांग्रेस ही देश को बर्बादी व तबाही से उबार सकती है। आज पूरा देश महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कालाबाजारी में डूब रहा है। मोदी सरकार देश को लूटने और लुटाने में मशगूल है। कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश में श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, संचार क्रांति का शुभारंभ किया। जिसकी बदौलत आज भारत आत्मनिर्भर होने के साथ ही दूसरे देशों की भी मदद कर रहा है। कहा कि कांग्रेस द्वारा स्थापित की गई संस्थाओं को मोदी सरकार ओने-पौने दाम पर बेच रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस आदि की कीमतें आसमान छू रही हैं। किसान 8 महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं लेकिन उनसे बात करने के लिए मोदी सरकार तैयार नहीं है। कहा कि मोदी सरकार किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी विरोधी है। कहा कि देश में चौतरफा विकास व खुशहाली के लिए कांग्रेस ही अब एकमात्र विकल्प है। इसी क्रम में भुड़कुड़ा, चक फातमा उर्फ बैरक, जलालपुर चट्टी, खानपुर रघुवर, मुड़ियारी, जलालाबाद आदि न्याय पंचायतों पर चौपाल लगाई गई। इस मौके पर सर्वानंद चौबे, अनिल कुमार सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, अजय शंकर पाठक, मोहन राजभर, अरुण कुमार लाल, किशोरी सोनकर, रामकिशन चौहान, रामप्रवेश पांडेय, अमित कुमार पांडेय, बृजेश गौतम, डॉ महेंद्र राम आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< विद्युत विभाग ने गांवों में चलाया अभियान, चोरी करते हुए पकड़े गए कई उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई
एक झटके में उजड़ गई मुनेश की दुनिया, किशोरी बेटी के साथ वृद्ध पिता ने भी एक झटके में छोड़ दिया साथ, मचा कोहराम >>