‘इंदिरा गांधी के आपातकाल को उखाड़ फेंका तो अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ना मुश्किल नहीं’, अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला





गाजीपुर। राजस्थान के जयपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों पर मांगपूर्ति के लिए किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान बर्बरता से पुलिस बल का प्रयोग करने के विरोध में गाजीपुर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार का पुतला फूंका। नगर के विशेश्वरगंज चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंककर विरोध जताया। पूर्व प्रांत कार्यसमिति सदस्य सारंग राय ने कहा राजस्थान सरकार का रवैया तानाशाही हो गया है। छात्रों की मांगों को मानने की बजाय राजस्थान सरकार उन पर लाठी चार्ज करा रही है। कहा कि अशोक गहलोत इस प्रकार के कुकृत्य से अभाविप के कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं तोड़ सकते। कहा कि वो जितनी बार रोकेंगे, उतनी बार असफल होंगे। जिला संयोजक सूरज यदुवंश ने कहा कि अशोक गहलोत को छात्रों की ताकत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये वो छात्र हैं जिन्होंने इनकी ही पार्टी के कद्दावर नेता इंदिरा गांधी के आपातकाल को उखाड़ फेंका था और आज भी राजस्थान की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने में सक्षम है। इस मौके पर मनीष ठठेरा, कृष्ण कुमार बिंद, दीपक तिवारी, शाश्वत सिंह, ऋतिक सिंह, सौरभ आर्य, ज्ञानेश्वर तिवारी, उज्ज्वल, कृष्णा, आकाश, अंकित, अवनीत, संजीव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 85 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहा तस्कर धराया, विक्रम ऑटो से कर रहा था तस्करी
युवक को दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने वाली युवती पहुंची युवक के घर, परिजनों के इंकार के बाद धरने पर बैठी >>